![](https://aawamkhabar.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG_20231230_205851.jpg)
गाजीपुर। प्रोफेसर शिखा तिवारी के संयोजन में हिन्दी साहित्य के ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकारों का संगम 31 दिसंबर दिन रविवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से, शहर के दी प्रेसीडियम इंटरनेशनल स्कूल अष्टभुजी कालोनी बड़ी बाग, लंका में देखने को मिलेगा।
यह अवसर होगा उपनिषद मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित, मानवीय संवेदनाओं से पूर्ण, आध्यात्मिक व साहित्यिक पूरोधा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर माधव कृष्ण की पुस्तक “ विचार सम्पुट” के लोकार्पण व साहित्यिक संगोष्ठी का।
पूर्व प्राचार्य व वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर मांधाता राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि व विचारक प्रोफेसर आनंद सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कथाकार डा. रामबदन राय व एकांकीकार डा गजाधर शर्मा गंगेश भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रो.अजय राय आचार्य स्वामी सहजानंद सरस्वती पीजी कॉलेज गाज़ीपुर द्वारा किया जायेगा।