
प्रयागराज
आज दिनांक 22/03/25 को जगदीश साहित्य संस्थान प्रयाग राज द्वारा ऑन लाइन काब्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्य क्रम दो सत्र में विभाजित किया गया था
प्रथम सत्र के अध्यक्ष श्री राम साय श्रीनिवास मुख्य अतिथि श्री आनंद श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि श्री संतोष श्रीवास्तव थे
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता श्री शैलेन्द्र कुमार अम्बष्ट ने किया।
प्रथम सत्र संचालन सुश्री जगदीश कौर ने किया एवं द्वितीय सत्र संचालन का भार श्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने निभाया। आरंभ में समस्त पदाधिकारियों का स्वागत सुश्री जगदीश कौर ने किया एवं परिचय संस्था के महामंत्री श्री सूरज कांत जी ने अपने विशिष्ट शैली में किया। कार्य क्रम के आयोजक श्री महेंद्र भट्ट जी और संस्था के राष्ट्रीय संयोजक श्री डॉ महेंद्र लारोकर जी ने किया।
कार्य क्रम, सायं 05 से रात्रि 09 बजे तक सफलता पूर्वक संचालित किया गया, जिसके लिए सभी सम्मानित पदाधिकारियों का सहयोग मिला। कार्य क्रम के आरंभ में प्रमुख कवि जयशंकर सिंह जी ने वाणी वंदना कर के मां शारदे का आवाहन किया । ,उसके बाद आदरणीय शशि भार्गव प्रज्ञा जी ने स्वागत गीत गाया,कार्य क्रम में लगभग 45 कवि, कवित्रियों ने भाग लिया।
अंत में सभी पदाधिकारियों के उद बोधन के बाद श्री महेंद्र भट्ट जी द्वारा अगले कार्य क्रम तक स्थगित कर दिया गया। संस्थापिका आदरणीय जगदीश कौर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।