मऊ । आम आदमी की लोकतंत्र बचाओ रैली की श्रृंखला में रविवार को मऊ जनपद के डुमराव मोड़ पर उत्तर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारी जुटे। इस रैली में उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप नेताओं ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया। रैली उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रांत अध्यक्ष राजेश समेत कई नेताओं ने प्रमुख रूप से मंच से संबोधन किया।
लोकतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करते हुए सभाजीत सिंह ने कहा की भारत कई प्रमुख राजनीतिक दल हैं लेकिन जिस तरह से मोदी सरकार के खासमखास अडानी द्बारा किये गये महाघोटाले का पर्दाफाश सांसद संजय सिंह ने किया है। उन्होंने सारे साक्ष्यों के साथ अपनी बात रखी जिससे मोदी सरकार घबरा गयी और उसने संजय सिंह को अलोकतांत्रिक ढंग से जेल भेजने की साजिश रची है। जबकि उनके खिलाफ आज तक एक भी साक्ष्य नहीं मिला है। सिर्फ संजय सिंह ही क्यों मनीष सिसोदिया हो फिर आप के अन्य नेता। किसी के खिलाफ कोई सुबूत नहीं मिला जबकि तीन साल से उन लोगों को जेल में डाला रखा गया है। खुद सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा जीत के उन्माद में है उसे लगता है कि उसका सूरज कभी अस्त ही नहीं होगा। लेकिन 2०24 में जनता ने मन बना लिया है कि किसी भी सूरत में ऐसी निरंकुश सरकार से पीछा छुड़ाना ही है।
श्री राजेश यादव जी ने कहा कि दरअसल मोदी सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है। 1० साल के छोटे से कार्यकाल में जिस तरह से पार्टी को राष्ट्रीय दल की मान्यता मिल गयी है। दो राज्यों में उसकी सरकार है। दिल्ली में तीन बार से लगातार अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं। वह भाजपा को खटक रहा है। इसीलिए सरकार आप के हर उस कार्यकता को जेल भेजने का काम कर रही है जो जरा सा भी लोकप्रिय होता है।
वहीं जिलाध्यक्ष विक्रजीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ईडी और सीबीआई के जरिये चुनाव जीतना चाहती है। संजय सिंह के संघर्ष को उप्र की जनता ने बहुत करीब से देखा है। वह घबराने व दबने वाले नहीं है । कोर्ट में भी संजय सिंह ने कहा कि चाहे जितनी कोशिश सरकार कर ले लेकिन वह संजय सिंह को खामोश नहीं करा सकती। श्री सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ सवाल पूछने वालों पर निशाना बनाया जा रहा है। जो भी सरकार के विरोध में सवाल उठाता है या तो उसे जेल भेज दिया जाता है या फिर जांच में फंसा दिया जाता है। हम सब जेल जाने को तैयार हैं सरकार जिसे चाहे जेल भेज दे रही है। देश में कानून नाम की संस्था नहीं रह गयी है।
सभाजीत सिंह ने कहा कि यह संघर्ष का समय है, जरूरत पड़े तो हम सब जेल भरो आंदोलन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कितने लोगों को सरकार जेल भेजेगी, जेलें कम पड़ जायेंगी पर हम पीछे हटने को तैयार नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी दिल्ली सरकार के कामकाज से उत्तर प्रदेश के लोग प्रभावित हैं इसीलिए सरकार डर रही है ताकि उप्र में लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों का नाम न लें । लेकिन हम सरकार से सवाल पूछेंगे और लोकतंत्र ने हमें जो ताकत दी है, उससे कोई नहीं रोक सकता। सरकार बताये कि महंगा सिलेंडर, अयोध्या में जमीन का घोटाला क्यों हुआ। देश के युवाओं को दो करोड़ नौकरी क्यों नहीं मिली। किसानों को फसलों का दोगुना दाम क्यों नहीं मिला।
जबकि प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि हमें अपने वोट की ताकत को पहचानना होगा। हम किसी भी तानाशाह सरकार को अपने वोट की ताकत से हटा सकते हैं। संविधान को न मानने वाली सरकार को हम संवैधानिक तरीके से ही हटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सच को दबाया जा सकता है लेकिन मिटाया नहीं जा सकता। आज नहीं तो कल सांसद संजय सिंह समेत सभी नेता बाहर होंगे। हमें अपने नेताओं की मजबूती का एहसास है। श्री यादव ने कहा कि हम पांच साल में जिसे चुनते हैं उससे सवाल पूछने का अधिकार है लेकिन मोदी सरकार तानाशाह है उसे सवाल पूछना पसंद नहीं है।आज श्री यादव ने सभी कार्यकर्त्ता को आजीवन लोकतंत्र की रक्षा करने की सपथ भी दिलाई /कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दिनेश पटेल अनुराग मिश्रा अंजनी मिश्रा विनय पटेल प्रवीण यादब रामेस्वरी सोनकर प्रदीप सिंह संतोष सिंह पुष्पेंद्र राणावत रेखा जायसवाल अविनाश लाला शाह आलम उल्फत विवेक सिंह कमलेश द्विवेदी ऋषिकेश संजय मनोज रामविजय जय राम रीता भारती अमिता मौर्य अवधेश जी तथा हजारकार्यकर्त्ता मौजूद रहे