काव्यामृत कोष साहित्यिक संस्था द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में शिव आराधना-शिवोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन काव्यामृत कोष की संस्थापिका प्रीती एच प्रसाद और उनकी संयोजन टीम ने सफलता पूर्वक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र और विशिष्ट अतिथि निखितेरा मिश्र (अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, श्री काशी विश्वनाध मंदिर) रहे। इस आयोजन की अध्यक्षता स्वयं प्रीती एच प्रसाद ने की, जबकि संचालन का कार्य साक्षी सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में देश के कई हिस्सों से कवियों को किया गया था आमंत्रित।अपनी कविताओं से सबको प्रभावित करने वाले युवा कवि आदर्श पांडेय हर्ष को भी कवि सम्मेलन में काव्यामृत कोष द्वारा सम्मानित किया गया।इस दौरान देश के वरेण्य साहित्यिक जनों सहित उत्तर प्रदेश मीडिया संस्थान से जुड़े मीडिया कर्मियों की उपस्थिति रही। काव्यामृत कोष की संस्था प्रमुख प्रीति एच उपाध्याय बधाई देते देते हुए यह सम्मान आदर्श पांडेय हर्ष को प्रदान किया गया है। काव्यामृत कोष द्वारा आयोजित प्रयागराज और लखनऊ में भी हुए कवि सम्मेलन में आदर्श को किया गया था सम्मानित। इन सभी के आलावा आदर्श पांडेय हर्ष के काव्य पाठ के लिए बहुत से पुरस्कार प्राप्त किए है जो की साहित्य के छेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है।