
उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय के निर्देशानुसार आज “धवजवंदन” कार्यक्रम स्थानीय अम्बेडकर चौराहे पर जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने की। सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी को सेवादल की टोपी पहनाकर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नैतिकता और अनुशासन से सेवादल का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि मुहल्लों व गावों में जाकर सेवादल का गठन किया जाएगा। नगर अध्यक्ष ज्योति कुमार तिवारी ने कहा कि जल्दी ही बूथ स्तर पर सेवादल का निर्माण किया जाएगा।
प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि प्रतापगढ़ में जल्दी ही सेवादल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा और लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। भवानी शंकर दुबे ने कहा कि शीघ्र ही महिला सेवादल की स्थापना जनपद में कई जाएगी।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, कोशाध्यक्ष वेदांत तिवारी, सेवादल उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, अभय तिवारी, आशुतोष तिवारी, मोनू मिश्रा, सुभम मिश्र सहित अनेक सेवादल जन मौजूद रहे।