
प्रस्ताव आधारित कार्यों पर 15% कटौती और वेतन दिलवाना अनुचित और संविधान विरोधी -श्री दीपक सिंह
यूपी के अमेठी में पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने यूपी सरकार पर ग्राम पंचायतों के अधिकारों का हनन करने का गंभीर आरोप लगाया। चेतावनी दी है कि यदि पंचायतों को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं दिया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र मे कहा कि मनरेगा के इतिहास में पहली बार मजदूरों को अपनी मजदूरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, सरकार की लापरवाही से ग्राम पंचायतें अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रही हैं। ग्राम प्रधान विकास कार्यों की बजाय भुगतान के लिए भटक रहे हैं। दीपक सिंह ने कहा कि गांवों में विकास कार्य रुके हुए हैं और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि सरकार ग्राम पंचायतों और गरीबों के अधिकारों का हनन कर रही है।