
देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ साथ लोकतंत्र में मजबूती वाली कमियों को दूर करने हेतु बड़े बदलाव के अलावा सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने पर 2011 से संघर्षरत गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश के कई महामहिमों द्वारा सराहनीय ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह (आईपी) ने 2024 लोकसभा चुनाव के शुरुआती चरणों में कम हुए मतदान के प्रतिशत को गंभीरता से लेते हुए, पूरे देश में मतदाता जागरूकता अभियान चलवाने का फैसला लिया, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ-साथ सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों एवं ऑपरेशन विजय पदाधिकारियों को ऑपरेशन विजय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्धारित निर्देशों के अनुसार मतदाता जागरूकता अभियान चलने का सुझाव दिया गया।
जिसके तहत उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस प्रशासन से अनुमति भी मांगी गई, जिसके तहत कानपुर नगर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ऑपरेशन विजय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान को चलाने की पुलिस व प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई, जिसमें कानपुर नगर के अपर पुलिस आयुक्त ने ऑपरेशन विजय को पूरे कानपुर नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की अनुमति देते हुए अपने सभी अधीनस्थ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित ऑपरेशन विजय मुख्य कार्यालय कानपुर नगर को भी अनुमति दिए जाने की सूचना दी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए ऑपरेशन विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह आईपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की ऑपरेशन विजय द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती एवं आम जनता को अपनी शक्ति का एहसास करना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग की मतदाता जागरूकता टीम आम जनता को देश के भ्रष्ट, लुटेरे स्वार्थी एवं समाज को दूषित करने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने एवं ईमानदार, शिक्षित व समाज हित की सोच रखने वाले नेताओं को संसद भेजने की अपील करेगी। जिसके साथ ही उन्होंने ऑपरेशन विजय कार्यालय के समस्त वाहनों द्वारा कानपुर मंडल के प्रत्येक जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने हेतु तैयार किए जा रहे मतदाता जागरूकता वाहनों की भी जानकारी दी।