![](https://aawamkhabar.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG_20240428_173525.jpg)
शनिवार को सैदपुर थानाक्षेत्र के होलीपुर गांव के नजदीक एक वृद्ध ने अज्ञात परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जब लोगों को पटरी पर शव होने का पता चला तो हड़कम्प मच गया। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी अभिषेक साहा अपने मित्र गोबिंद साहनी के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को रेल पटरी से हटाने में पुलिस की मदद की जिसके बाद शव की शिनाख्त सेहमलपुर निवासी 60 वर्षीय कल्पनाथ कश्यप कलपू के रूप में हुई। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गयी तो परिजन रोते बिलखते पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को थाने भेजा और वहां से पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया कि घर में ऐसी कोई बात नही हुई थी। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। बताया कि वो खेती करके परिवार का भरण पोषण करते थे। वो घर से निकले और फिर वापिस नहीं आये। मृतक 2 भाइयों में बड़े थे और अपने पीछे पत्नी समेत 2 पुत्र व 2 पुत्रियां छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।