![](https://aawamkhabar.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231119-WA0102.jpg)
एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लेखा विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है उन्होंने कहा लेखा विभाग में भ्रष्टाचार व्यापक है और अवैध वसूली के लिए लेखा विभाग में कॉलेज से 5 साल पहले रिटायर हुए एक बाबू को लेखा विभाग की कमान सौंप गई है उन्होंने कहा विभाग में कर्मचारी की कमी होने से कर्मचारियों को अटैच करके काम चलाया जाता है लेकिन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लेखा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग में 5 साल पहले रिटायर हुए हरदेव सिंह जी को लेखा विभाग सौंप दिया गया है उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से तत्काल हटाए जाने की मांग की है