
*मऊ* आज जिला कांग्रेस कार्यालय मऊ पर भारत रत्न बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गरीबों एवं पिछड़ों दलितों के मसीहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश ठाकुर जी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी जीवन पर्यंत गरीबों पिछड़ों की लड़ाई लड़े आज उन्हीं की देन हैं की पिछड़ों दलितों को आरक्षण मिल रहा है आज राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस पार्टी कर्पूरी ठाकुर जी के सपनों को साकार करने में जुटी हुई है।
शहर उपाध्यक्ष मनोज गिहार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी शोषित पीड़ित वंचितों की आवाज थे आज देश का पिछड़ा दलित आदिवासी समाज कांग्रेस एवं राहुल गांधी जी को आशा भरी निगाहों से देख रहा है। इस अवसर पर मऊ नगरपालिका की पूर्व चेयरमैन श्रीमती राना खातून कैलाश चौहान रामचंद्र राय रमन पांडेय रामकरण यादव मनोज गिहार विनोद राम त्रिभुवन भारती शैलेन्द्र सिंह मोती राम सहित अन्य कांग्रेस जन मौजुद थे। अंत में घोसी ब्लॉक अध्यक्ष शुखचैन राम के पिता जी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का शोक प्रगट कर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान के लिए प्रार्थना किया गया।