
*कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी का जन्मदिन जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी,वाराणसी द्वारा काशी अनाथालय में अनाथ बच्चों संग मनाया गया*
*विषय* :– आज दिनांक 12 फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी का जन्मदिन जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी,वाराणसी द्वारा लहुराबीर स्तिथि काशी अनाथालय में अनाथ बच्चों संग मनाया गया।बच्चो को मिष्ठान खिलाकर उनके बीच पढ़ाई – लिखाई का सामग्री वितरित कर बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ महिला सशक्तिकरण की सशक्त आवाज श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी का जन्मदिन मनाया गया।कांग्रेसजनो ने एक स्वर में अपनी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी को जन्मदिन की बधाई दिया।
*कार्यक्रम का अध्यक्षता/संयोजन जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से किया*
*जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद चौबे ने संयुक्त रूप से कहा की* – महिला सशक्तिकरण ,गरीबों-मजलूमों-शोषितों व समाज मे खड़े अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की मजबूत व शसक्त आवाज़,जुल्म अन्याय के खिलाफ सशक्त आवाज हम सबकी नेता प्रियंका गांधी जी दीदी को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।दीदी सदैव अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ती है वह हमेशा शोषित,वंचित के हक अधिकार के लिए लड़ती है।आज उनके जन्मदिन पर हम काशी के कांग्रेसजन लहुराबीर स्तिथि काशी अनाथालय में अनाथ बच्चों संग खुशियां बांट अपनी नेता जन्मदिन मनाया व बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया।प्रियंका गांधी जी संघर्ष की प्रतिमूर्ति है।जब भी अन्याय हुआ तो वो पीड़ितों के साथ जाकर डट खड़ी हुई, जब-जब हुक्मरानों को लगा कि अब कोई आवाज जिंदा नही, तब हमारी नेता आम लोगों की आवाज बनी। हमलोग उनके संघर्ष के गवाह है उनके मार्गदर्शन में हम कांग्रेसजन लगातार संघर्ष की आवाज को बुलंद किए है और हमेशा करते रहेंगे।दीदी प्रियंका जी के रूप में शक्ति का रूप हर पल करीब से देख रहे है।जन्मदिन की शुभकामनाएं दीदी प्रियंका गांधी वाड्रा जी बाबा विश्वनाथ जी को आपको शक्ति दे और आप कुशल स्वास्थ्य रहे।
उक्त कार्यक्रम में:– जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,प्रजानाथ शर्मा,फ़साहत हुसैन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता, गुलशन अली,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,सतनाम सिंह,अब्दुल हमीद डोडे,रोशनी जइसवाल,अनुराधा यादव,पूनम विश्वकर्मा,हाजी इस्लाम,हसन मेहदी कब्बन,असलम खां,प्रमोद वर्मा,आसिष केशरी,रोहित दुबे,आसिष गुप्ता,मो उज्जैर,विनीत चौबे,संजय निगम,कुँवर बबलू बिन्द,मनु वर्मा,विपिन पाल,आसिष पटेल,रवि चौधरी,दीपक कुमार, खडबड राम,इम्तियाज,अनिल पटेल,पवन टण्डन, गोपाल चौबे,आजम,कृष्णा गौड़,विकास पाण्डेय, रामजी गुप्ता, विशाल तिवारी, प्रमोद यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।