
मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के कालीमहाल चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय राय जी-पूर्व मंत्री द्वारा भेजे गये वर्ष 2025 के कलेंडर को कांग्रेस पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओ को वितरित कर होली की बधाई व शुभकामनाएं दिया।
निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कांग्रेस की विचारधारा अलग है। हम प्रगति और जनता की भलाई के लिए काम करेंगे। हम ध्रुवीकरण की राजनीति में शामिल नहीं हैं।
आज देश प्रदेश के युवाओं को एक नये विजन की जरूरत है। यह कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा यह विजन नहीं दे सकती।
उक्त मौके पर नि•अध्यक्ष रामजी गुप्ता ,बृजेश गुप्ता,नेहाल अख्तर, दशरथ चौहान, विजय कुमार गुप्ता,कमरुल बारी,दुर्गा जायसवाल, डा.नंदलाल प्रसाद गुप्ता,तारिक अब्बास, ट्रिजा एलियट, मृत्युंजय शर्मा, राकेश राज, धर्मवीर, अनवर सादात, फैयाज अंसारी, मोहन गुप्ता, रमेश सिंह, दिपक गुप्ता आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।