
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में होली का भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नोएडा के मार्क होटल में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख्याति प्राप्त साहित्यकार डा लक्ष्मी शंकर वाजपेयी और कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्यकार गाजीपुर के धर्मदेव सिंह यादव धर्मेश थे। मशहूर हास्य-व्यंग्य कवि मोहन द्विवेदी, बाबा कानपुरी, और ममता किरण जैसे साहित्यकार इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम का आरंभ संस्था गान के पश्चात संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह एवं संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह के संबोधन से हुआ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की ख्याति प्राप्त कई विशिष्ट महिलाएं,आ ममता किरण साहित्यकार, प्रीति गुप्ता पुलिसकर्मी, डा रश्मि अभया साहित्यकार, पुजा अवाना सौंदर्य विशेषज्ञ, माहेश्वरी त्यागराजन और अनुराधा शर्मा नृत्यांगना एवं रेणु बाला शर्मा महिला सामाजिक कार्यकर्ता, डॉ विभा चौहान प्रिंसिपल, स्नेहलता पांडे स्नेह शामिल थीं।
कार्यक्रम में जिन रचनाकारों में काव्य पाठ किया उनके नाम निम्न प्रकार से है: रवींद्र नाथ सिंह, ममता सिंह, सस्नेहलता पाण्डेय , ओम प्रकाश सपरा ,प्रतिभा सपरा , विनीता सिंह “आरुषि”, संगीता झा, अर्चना झा हिना, अखिलेश मिश्रा दाऊ जी,रेनू बाला, मिनाक्षी, मिनाक्षी गुप्ता, बबली सिन्हा, कामिनी समदर्शी, पीके श्रीवास्तव , अपर्णा गर्ग, आर डी शर्मा, अल्पना अग्रवाल ,संध्या श्रीवास्तव, बाबा कानपुरी, मोहन द्विवेदी, धर्मदेव सिंह यादव धर्मेश मनोज सक्सेना एवं रश्मि अभया,अनिल ‘मासूम’, मीनाक्षी, रानी मिश्रा।
आरती झा, अनिल मासूम और अर्चना झा हिना के सफल मंच संचालन से कार्यक्रम बहुत हीं रोमांचक हो गया और सभी ने कार्यक्रम के साथ साथ खाने और काव्य पाठ का भरपूर आनंद लिया।
संस्था के गाजीपुर जिला अध्यक्ष धर्मदेव यादव धर्मेश के कुशल व्यवस्था में यह कार्यक्रम बहुत हीं सुंदर ढंग से संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक आर डी शर्मा,नोएडा अध्यक्ष पी के श्रीवास्तव, सोशल एंड मोटिवेशनल रिक्रिएशन क्लब की अध्यक्ष अनुपमा श्रीवास्तव, संस्था की नोएडा सलाहकार विनीता सिंह, संस्था सदस्य बबली सिन्हा, मिनाक्षी गुप्ता एवं अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की सफलता में अपना विशेष योगदान दिया।
धर्मदेव यादव धर्मेश के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट साहित्य,कला, संस्कृति एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए समर्पित है जो सभी त्यौहारों को साहित्यिक रंग देती है।