
गत दिवस लखनऊ में विधान सभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मारपीट से घायल उ0प्र0 युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव *प्रभात कुमार पाण्डेय* की दुःखद मृत्यु पर पूर्वान्ह *1.00* बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इन्दिरा भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धाञ्जलि सभा में उनकी तश्वीर पर माल्यार्पण कर ,, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पश्चात आयोजित शोक सभा में कांग्रेसजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस साथी की शहादत को बेकार नहीं होने दिया जाएगा। उनहोने कहा कि उ0प्र0 सरकार गुंडई पर आमादा है, इसकी हर चाल का जवाब दिया जाएगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दे और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दे, अन्यथा उसको न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
शोक संवेदना में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष इरफान अली, निवर्तमान उपाध्यक्ष डा0वी0के0 सिंह, निवर्तमान कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, राम रतन तिवारी, उपाध्यक्ष इम्तियाज़ अहमद, जिला सचिव बी पी त्रिपाठी, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता मकरंद शुक्ला, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, चंद्रनाथ शुक्ला, सलमान खान, संजय इस्तियाक, सुधीर तिवारी,महेंद्र मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, श्याम शंकर तिवारी, बेलाल अहमद, मो इदरीशी,सुरेश मिश्रा, रामू पाण्डेय, अब्दुल रहमान,अवध राज यादव,राम धन यादव,मतीन, मुख्य रूप से उपस्थित रहे l