
कौशाम्बी में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को जातिगत जनगणना की घोषणा के लिए धन्यवाद यात्रा निकाली। यात्रा भरवारी पुलिस चौकी से भरवारी बाजार तक निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे और पटाखों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
जिलाध्यक्ष गौरव पांडे ने यात्रा की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे विपक्ष ने जातिगत जनगणना की मांग की थी। इस दबाव में सरकार को झुकना पड़ा और जनगणना की घोषणा करनी पड़ी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव और कौशाम्बी प्रभारी राजेश साहनी ने कहा कि राहुल गांधी जो कहते हैं, उसे पूरा करके रहते हैं। उन्होंने किसान आंदोलन और जातिगत जनगणना का उदाहरण दिया। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने राहुल गांधी को दूरदर्शी नेता बताया।
इस दौरान कार्यक्रम में राज बहादुर चौधरी, मोहम्मद आरिज, मनोज सिंह पटेल, मोहम्मद फरमान, उदय यादव और रामसूरत रैदास समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सोशल मीडिया प्रभारी सचिन पांडेय, नगर अध्यक्ष निक्की पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नगरवासी भी शामिल रहे