
जनपद संभल मे हुई हिंसा जिसमें लोक सभा में विपक्ष के नेता जननायक श्री राहुल गांधी जी व सांसद प्रियंका गांधी जी को गाजीपुर बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस ने जाने की अनुमति नहीं दी । जिससे देश व प्रदेश भर में कांग्रेस जन आक्रोशित हैं।
उक्त बातें आज यहां जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के समक्ष बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष विरोध स्वरूप कैंडिल जलाकर कांग्रेस जनों को कांग्रेस कार्यालय पर संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहीं।
ज्ञात हो कि आज कांग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्थानीय अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर तानाशाही सरकार के रवैए पर विरोध प्रकट किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के कृत्य से सरकार का तानाशाही चेहरा उजागर हो गया है। LOP मा0 राहुल गांधी जी पीड़ितों के आंसू पोंछने वहां जा रहे थे, यदि प्रशासन को कोई आशंका थी तो स्थानीय प्रसाशन खुद अपने साथ मा0 राहुल जी उनके साथ 4-5 नेताओं को लेजाकर मिलवा देता।
हम सभी कांग्रेस जन सरकार के इस रवैये की घोर निंदा करते है ।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. प्रशान्त देव शुक्ला, उपाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नफीस खान, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, RTI सेल के जिला अध्यक्ष शिवम मिश्रा, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, राधेश्याम दूबे, साहिल, मो.इमरान आशीष शुक्ला, अश्वनी उपाध्याय, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद हुजैफ, जिला सचिव उमेश तिवारी, जिला सचिव सुरेश मिश्रा, श्याम शंकर तिवारी, अब्दुल रहमान, अवध राज यादव, रियाज सुलतान, मो.वसीम, रवि प्रताप सिंह, सुनील शुक्ला,राम धन यादव, मोनू मिश्रा,नूर आलम सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।