
आज संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का महापरि निर्वाण दिवस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाई गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहा कि अम्बेडकर जी के द्वारा बनाये गए संविधान की वजह से ही आम आदमी, दलित, वंचित व पिछड़ों को उनका अधिकार मिल पा रहा है। वर्तमान सरकार संविधान को खत्म कर देना चाहती है, आज कांग्रेस उन्हीं आम आदमियों की लड़ाई लड़ रही है।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से निवर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0 वी.के.सिंह,निवर्तमान कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, महेंद्र शुक्ला, सुरेश कुमार सरोज, राधे श्याम दूबे, एहसान अहमद, सुरेश मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, अब्दुल रहमान, रामधन यादव, अश्वनी उपाध्याय, रितेश सरोज,नितेश सरोज, निशांत सरोज, निहाल सरोज, रामकुमार सरोज, सुरेश सरोज, राम मनोहर, मीरा देवी,विद्यासागर, आनंद, राहुल, गौतम, भोला तिवारी आदि उपस्थित रहे