
जमानिया: जमानिया ब्लॉक के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद मौर्य के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मदा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने दरौली बग़री धनौता देवईथा, जबुरना तथा जमानिया कस्बा में घूम कर इंडिया गठबंधन के लोकप्रिय प्रत्याशी अफ़ज़ाल अंसारी के लिए साइकिल के निशान पर बटन दबाने की अपील की ।
तत्पश्चात जमानिया कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोहम्मदाबाद विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि जमनिया विधानसभा में कुशवाहा और मौर्य समाज का बहुसंख्यक वोट इंडिया गठबंधन के साथ है समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को हराने का मन बना लिया है मजदूर किसान महिला युवा और दलित समाज भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक नीतियों से परेशान होकर बदलाव के लिए संकल्पित हैं जो 1 जून को साइकिल के निशान पर बटन दबाकर के भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने में गाजीपुर की जनता अहम रोल अदा करेंगे
पूरे भारत की जनता का एक ही आवाज है *4 जून को अच्छे दिन आने वाले हैं,क्योंकि मोदी जी जाने वाले हैं*
श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी से हर वर्ग के लोग परेशान हैं और हर हालत में इस सरकार को बदलने के लिए दृण संकल्पित हैं
पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव श्याम नारायण कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जुमले फेंक कर अपने ब्रमजाल में जनता को फसाने की कोशिश कर रही है लेकिन भारत की जनता समझदार हो चुकी है और उनके जाल में फंसने वाली नहीं है 4 जून को स्पष्ट हो जाएगा भारत में खुशहाली आएगी और भारत की जनता सुख चैन से जीने के लिए स्वतंत्र हो जाएगी
जनसभा को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से नूरी अंसारी उमर अंसारी समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल यादव सपा के वरिष्ठ नेता गण के साथ-साथ जमानिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद मौर्य, विनोद सिंह ,श्याम नारायण कुशवाहा शाज जलाली व यूथ कांग्रेस जमानियां के विधानसभा महासचिव जिशान जलाली लवकुश सिंह,इस्तियाक अहमद, दिपक सिंह उर्फ दिपू ,,तसउवर अंसारी,युसुफ बशर,मनोज कुशवाहा आशीर जलाली, संजीव शर्मा,अनिल यादव,मुमताज,शाम जलाली,,जोखू गोड,दिनेश कुमार, आदि लोग थे कार्यक्रम का अध्यक्षता टी.एन.खान एवं संचालन आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जमानिया विधानसभा के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुंदन खरवार ने किया