प्रतापगढ़-दलित समाज के उत्थान के लिए कांग्रेस पार्टी ने सदैव अनेक कार्य किए। समाज के लोगो के लिए आरक्षण व्यवस्था अलग से की गई। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को आजादी के बाद पंडित नेहरू के मंत्री मंडल में प्रथम कानून मंत्री बनाया ,देश को प्रथम दलित महिला मीरा कुमारी को लोकसभा का अध्यक्ष बनाया। राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से इनकार करते हुए दलित समाज के गौरव मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया l दलित समाज ने सदैव कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में बड़ा योगदान दिया है ,यह बात शुक्रवार को प्रतापगढ़ सदर ब्लाक के ग्राम सकरौली में दलित गौरव संवाद कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों से संवाद कर उनकी प्रमुख समस्याओं को जानकर प्रमुख पांच मांगों को प्रपत्र में भरने के उपरांत जिला अध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी एवम कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र ने संयुक्त रूप से कही।
इस अवसर पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा केंद्र और राज्य की सरकारें दलित समाज के लोगो के अधिकारों का हनन कर रही है। समाज के मूलभूत समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नही है। लोगो को आवास, पेंशन ,राशन इत्यादि समास्याओं को लेकर सरकार गंभीर नही है, अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, उसके बावजूद सुनवाई नही हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से असफल है।
संचालन करते हुए कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी ने कहा कि दलित समाज का गौरव मान सम्मान कांग्रेस पार्टी में है। समाज के लोगो को मजबूत करने का काम कांग्रेस ने किया है।
चौपाल का संयोजन उमेश कोरी जी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से सड़वा चंडिका के ब्लॉक अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा उर्फ मोनू मिश्रा, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव अभय किशोर त्रिपाठी,कामेश मिश्रा, उमेश कोरी, रमेश कोरी, राजेश कोरी,दिलीप कोरी, धर्मराज कोरी, अजीत कोरी,सर्जन प्रसाद कोरी, संतोष कोरी,शशि कुमार कोरी, पंकज कोरी, निर्मला देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, प्रेमा देवी,रेखा देवी,अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे ।