
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर एक बयान जारी कर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की* योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है।भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है।भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली महंगी कर दी है। गैस सिलेण्डर महंगे हो गये हैं। सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों का कोई जवाब नहीं है।भाजपा संविधान का गला घोट रही है भाजपा सरकार में आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बजाय और दयनीय होती जा रही है। भाजपा सरकार इसका कोई जवाब नहीं दे सकती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।योगी सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है अपराधी सरेआम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्या कांड भाजपा सरकार को आइना दिखा रही है।अपराधी कानून व्यवस्था को मिट्टी मिला दिये है।भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार चरम पर है,पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। भाजपा ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया किसानों की आय दुगनी नहीं हुई किसानों को धान-गन्ना, गेहूं आलू की कीमत नहीं मिल रही है किसान बेहाल है। नौजवानों के लिए नौकरी और रोजगार नहीं है। महिलाओं से संबंधित अपराध उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हो रहे हैं। नीति आयोग के मानकों में उत्तर प्रदेश देश में सबसे पिछड़े राज्यों में से है भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र का हाल दयनीय है।महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सरकारी धन की लूट तथा अन्याय भाजपा सरकार की पर्याय है।योगी सरकार का निश्चित रुप से हर मोर्चे पर विफल है।