
साल 2021 और 2022 के पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिए हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार समारोह का पांचवां संस्करण नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसी क्रम में उत्तम सिंह को हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवॉर्ड फॉर अपकमिंग ऑफ द प्लेयर से नवाजा गया। उत्तम को यह पुरस्कार मिलने पर पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि श्री उत्तम सिंह को देश के हॉकी के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। आने वाली हॉकी टीम का भविष्य एक करमपुर का लड़का है ये सुन कर मुझे तेजू भैया के कर्म को और आगे बढ़ने का हौसला मिलता है।