
*बनारस रेल इंजन कारखाना द्वारा उत्तरी ककरमत्ता क्षेत्र में चहारदीवारी बनाकर रास्ता बंद करने पर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया इस प्रकरण पर आज स्थानीय ग्रामीणों से कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात किया*
*विषय* – बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के उत्तरी ककरमत्ता क्षेत्र में बरेका प्रशासन की ओर से चहारदीवारी बंद किये जाने का रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया।तो प्रशासन ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया व लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर 40–50 अज्ञात ग्रामीणों पर केस दर्ज किया गया जो की बिल्कुल गलत है आमजनों संग प्रशासन का यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण जो पीड़ित पक्ष है उनके मुलाकात कर हर संभव लड़ाई लड़ने हेतु आश्वस्त किया।
*प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया*
*पीड़ित परिवार से मिलने के पश्चात जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा की* स्थानीय जनप्रतिनिधियो के नाकामी के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वार्ड नंबर 38 ककरमत्ता उत्तरी के निवासियों पर ट्रिपल इंजन की सरकार का कहर और तांडव मचा हुआ है।बरेका प्रशासन की तानाशाही तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनदेखी व नाकामी के कारण ककरमत्ता उत्तरी का रास्ता बंद कर दिया गया है तथा R.P. F. द्वारा ककरमत्ता उत्तरी के निवासियों पर क्षेत्र में घुसकर लाठी चार्ज करना,महिलाओं के साथ बदतमीजी करना नौजवानों को पकड़ कर के ले जाने के खिलाफ,सत्ताधारी दल का कोई भी प्रतिनिधि ब.रे.का. प्रशासन के उच्च अधिकारियों के इस अमानवीय कार्यों के खिलाफ खड़ा नही हो रहा है।
इस प्रकरण में कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के संग खड़ी है हर संभव मदद कांग्रेस पार्टी करेगी।तीन वर्ष पूर्व में कांग्रेस के आंदोलन के कारण बरेका प्रशासन पीछे हटा था,जबकि इस बार कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पिछले दिनों गेट बंद न होने का आश्वासन नागरिकों को दिया था,वो भी इस मुद्दे पर चुप है, सबसे अधिक मत भाजपा को कैंट विधानसभा क्षेत्र से मिलता है और वहां भाजपा का एक जनप्रतिनिधि जनता संग हुए अन्याय के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ है।केस दर्ज करना यह कायराना हरकत व सरकारी तानाशाही है।इस पूरे प्रकरण में स्थानीय बीजेपी जनप्रतिनिधियों की नाकामी साफ़ जाहिर होती है। उत्तरी ककरमत्ता के निवासियों के अंदर डर व भय का माहौल व्याप्त है।कांग्रेस पार्टी पीड़ितों संग खड़ी है।
नोट – इस प्रकरण पर नजर बनाए रखने हेतु व पीड़ितों संग हर संभव लड़ाई लड़ने हेतु महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे द्वारा महानगर उपाध्यक्ष वकील अंसारी को कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि नियुक्त गया है जो लगातार पीड़ित के सम्पर्क में रहेंगे व स्थानीय नागरिकों व पार्टी के बीच समन्वय स्थापित करते रहेंगे!
*प्रतिनिधिमंडल में* – जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,ओम प्रकाश ओझा,महानगर उपाध्यक्ष वकील अंसारी ,सतनाम सिंह,जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस अनुराधा यादव ,अरोहित दुबे ,आशीष गुप्ता,अनिता आर्य,मो उज्जैर, कृष्णा गौड़,आशीष पटेल किशन यादव,रोहित पटेल,आदि लोग ग्रामीण जन उपस्तिथि रहे।