
मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, जन नायक कर्पूरी ठाकुर के पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया ।
इस दौरान निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री थे। लोकप्रियता के कारण उन्हें ‘जननायक’ कहा जाता है। २३ जनवरी २०२४ को भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है।
1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। राजनीति में इतना लंबा सफ़र बिताने के बाद जब वो मरे तो अपने परिवार को विरासत में देने के लिए एक मकान तक उनके नाम नहीं था। ना तो पटना में, ना ही अपने पैतृक घर में वो एक इंच जमीन जोड़ पाए।
जब करोड़ो रुपयों के घोटाले में आए दिन नेताओं के नाम उछल रहे हों, कर्पूरी जैसे नेता भी हुए, विश्वास ही नहीं होता। उनकी ईमानदारी के कई किस्से आज भी बिहार में आपको सुनने को मिलते हैं।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता,दशरथ चौहान, विजय गुप्ता,नेहाल अख्तर, ट्रिजा एलियट, हेलन पैट्रिक,हंसराज शर्मा, फैयाज अंसारी,ऋषि दयाल,मोहन गुप्ता, देवेश कुमार, दिपक गुप्ता, लल्लन राम,अनिल कुमार, रमेश सिंह, राजू कुमार, शैलेन्द्र कुमार जैस,सुधाकर,पंकज जैस,अलियार गुप्ता, विजय गुप्ता,सोनू सोनकर आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन हंसराज शर्मा ने किया।