
आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय “इंदिरा भवन” पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दलित वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही उनके त्याग, बलिदान और आजादी के प्रथम संग्राम में किए गए संघर्ष व शहादत पर चर्चा की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने दलित वीरांगना ऊदा देवी पासी के संघर्ष व अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति प्राप्त करने की याद ताजा की। ऊदा देवी ने 1857 में अंग्रेजों से युद्ध करते हुए 36 सैनिको को मार गिराया,उसके उपरांत अंग्रेजो की गोलियों से उनके शरीर को छलनी कर दिया गया और 16 नवंबर 1857 को शहीद हो गई, उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को देश कभी भूल नहीं पायेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वी. के.सिंह, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नफीस खान, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रवीण द्विवेदी, सदर ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद वसीम, राधेश्याम दुबे, सेवादल उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, अभय तिवारी, अब्दुल रहमान, श्याम शंकर तिवारी,रियाज सुल्तान, रामधन यादव, रवि प्रताप सिंह, एहसान अहमद, अरबाज आलम आदि उपस्थित रहे l