
राष्ट्रीय समानता मोर्चा के तत्वावधान में एक धरना एवं विचार गोष्ठी का आयोजन जंतर मंतर पर आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता ई हरेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया। बैठक में 131 लोकसभा एवं 1250 विधान सभा सीट के आरक्षण, एससी एसटी एक्ट को समाप्त करने, धर्म और जातीय आधार पर बने आयोग को समाप्त करने अथवा सवर्ण आयोग का गठन करने जैसे बिंदुओं पर वक्ताओं ने अपनी अपनी बाते रखा।
सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय ने भी अपनी बाते रखते हुए कहा कि जब तक हम सदन में नहीं पहुंचेंगे तब तक हमारी बातें नहीं सुनी जाएगी। इसके लिए एक विकल्प के रुप में सर्वजन सनातन पार्टी तैयार है इससे जुड़े, चुनाव लड़े और सदन में पहुंचे। जब तक आरक्षण समाप्त नहीं हो रहा है तब तक सुरक्षित विधानसभा और लोकसभा की सीटों को रोटेशन में हर चुनाव में ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों की भांति बदल कर चुनाव कराया जाय।
हर वक्ताओं ने सवर्णों तथा अन्य असली पिछड़े लोगों के साथ घोर अन्याय के कानून बना होने, देश में जाति धर्म के नाम पर वैमनस्व फैलाने देश की प्रगति में बाधा डालने वाले कानून की संज्ञा दी और सभी पार्टियों को चेतावनी भी दिया।
धरना कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब के समानता के अधिकार को लागू कराने वाले देश भक्त उपस्थित रहे जिसमें डाक्टर वी पी शर्मा, भारत गौरव, लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी, राजेश कुमार अग्निहोत्री, सुरेन्द्र पाण्डेय, रवि दुबे, विजय शंकर दुबे, सुधाकर तिवारी, सर्वेश कुमार मिश्र, ई सोहन लाल शर्मा, अखिलेश पाण्डेय, बृजेन्द्र मणि त्रिपाठी, विकास दुबे, गजेन्द्र पाण्डेय, घनश्याम शर्मा, विनोद शर्मा, अंकुर अग्निहोत्री, प्रमोद उपाध्याय, जयनेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, ओम प्रकाश पाण्डेय, राकेश मिश्र, सुधाकर तिवारी, प्रवीण त्रिपाठी, अंबा दत्त जोशी, अर्जुन सिंह भदौरिया, बाबा त्रिलोक तिवारी, पुष्कर सिंह राठौर , अशोक कुमार शुक्ला इत्यादि सैकडों लोग उपस्थित रहे।
धरना कार्यक्रम का संचालन अखिल ब्राह्मण वर्षीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित त्रिभुवन शर्मा ने किया। अध्यक्ष जी ने सबका आभार प्रकट किया और कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की।