
लालगंज, प्रतापगढ़। रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को लालगंज तथा रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए जनता के बीच उनकी समस्याओं के निदान में साथ खड़े हो। उन्होने बताया कि पार्टी मे ब्लाक स्तर पर तीन न्याय पंचायतों को मिलाकर मण्डल कमेटी का भी गठन किया जाएगा। वहीं हर बूथ दस यूथ को लेकर भी जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज ने संगठन की कार्यवृत्ति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होनें बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में पार्टी की मजबूती का आहवान किया। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार के असफलताओं को जनता तक पहुंचाने में संघर्ष का आहवान किया। बैठक में किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आचार्य विन्देश्वरी पटेल का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने किया। वहीं रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला पंचाय सदस्य लालजी यादव ने किया। इस मौके पर लालगंज प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, पूर्व प्रमुख पुष्पा शर्मा, भुवनेश्वर शुक्ला, जिपंस रघुनाथ सरोज, सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, प्रदेश सचिव प्रेमशंकर द्विवेदी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नफीस खान, राजेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, सुरेश सरोज, छोटे लाल सरोज, महमूद आलम, रामचंद्र तिवारी, सिंटू मिश्र, राजू पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, सतीश पाठक, प्रीतेन्द्र ओझा, अतुल शुक्ल, अभिनव शुक्ल, रामू मिश्र, दारा सिंह, विपिन शुक्ल, संतोष पाण्डेय, धीरेन्द्र पाण्डेय, मुरलीधर तिवारी, इंद्रानंद तिवारी, शिव बहादुर सरोज आदि रहे।