आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय “इंदिरा भवन” पर बहुजन समाज पार्टी के सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा के जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक गौतम निवासी- पुरैली, मान्धाता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मा0 राहुल गांधी से प्रभावित होकर अपने समर्थको के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।
श्री गौतम को पार्टी की सदस्यता देते हुए जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने कांग्रेस पार्टी की तिरंगा पट्टी पहनाकर स्वागत किया और कहा कि अशोक गौतम जी के आने से मान्धाता सहित पूरे विश्वनाथगंज विधानसभा में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
श्री गौतम ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद यह भी बताया कि वह राहुल गांधी जी की “भारत जोड़ो यात्रा” व जनसेवा से अत्यधिक प्रभावित हुए हैं। हर वर्ग, हर जाति के लोगो के बीच जाकर उनके दुख दर्द को बाटना ही राहुल गांधी जी को अन्य राजनेताओं से अलग करता है, कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, सुरेश मिश्र,अभय तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, अंजनी सिंह, सद्दाम अहमद, आलम सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।