
प्रतापगढ़। गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की आज रात एक सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मृत्यु पर आज जिला कांग्रेस कमेटी, प्रतापगढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्व0 तिवारी जी में अभूतपूर्व संगठन क्षमता थी, उनके असमय जाने से हमने एक जुझारू साथी खो दिया है।
इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने दो मिनट मौन खड़े होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा0वी0के0सिंह, पीसीसी सदस्य डॉ0 प्रशांत देव शुक्ल, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल, सचिव सुरेश मिश्र, विश्वास सिंह, उमेश तिवारी, अश्वनी उपाध्याय, विश्वास सिंह, के0के0 शुक्ल, सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे