
जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा गत वर्ष सफलता के साथ संपन्न हुए भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर मुख्यालय पर निकली भारत जोड़ो पदयात्रा।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक विगत वर्ष आज ही के दिन भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी इस ऐतिहासिक यात्रा को “भारत जोड़ो यात्रा” का नाम दिया गया। यह यात्रा 136 दिनों तक लगातार चलते हुए 4081 किलोमीटर,12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए देश के गरीब, किसान, दलित, नौजवान, महिलाएं, बुद्धिजीवी और समाज के भिन्न-भिन्न लोगों से मिलते हुए राहुल गांधी ने यह एहसास कराया कि एक राजनेता के रूप में वे देश के विभिन्न मुद्दों को लेकर कितने संवेदनशील हैं। इस यात्रा के माध्यम से आम लोगो से मिलकर बातचीत कर देश में व्याप्त समस्याओं से अवगत हुए। इस यात्रा का मकसद देश में प्रेम, भाईचारा बढ़ाने, डर की राजनीति और समाज में फैले नफरत के खिलाफ खड़े होना था। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश ने अपना पूर्ण समर्थन दिया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ लाल जी त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में एक नए विचार का जन्म हुआ जिससे जनता ने भी महसूस कर लिया है कि अब नफरत से देश आगे नहीं बढ़ सकता इसलिए समाज में प्यार, सौहार्द और एक दूसरे के साथ खड़े होकर देश को मजबूत करना है।
प्रदेश महासचिव जिला प्रभारी मुकुंद तिवारी ने कहा भारत जोड़ो यात्रा देश की जरूरत थी जिसे राहुल गांधी ने सफलता के साथ पूरा किया। इस यात्रा से मौजूद भाजपा सरकार पूरी तरह से हिल गई है, भाजपा द्वारा बांटो और राज करो और समाज में फैलाई गई नफरत को राहुल गांधी ने अपनी यात्रा और यात्रा के बाद भी समाज के विभिन्न गरीब, मजदूर, किसानों, नौजवानों की समस्याओं से दिन प्रतिदिन अवगत होते हुए उनके आज के संघर्ष में साथ खड़े होकर मौजूद भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है।
प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा ने कहा कि देश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश की जनता आज गौरवान्वित हुई है, राहुल गांधी देश में भविष्य की राजनीति के सिरमौर बनेंगे और तब देश के ज्वलंत मुद्दों का समाधान होगा।
कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष ने किया और संबोधन में कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मौजूद विभाजनकारी राजनीति के सामने एक ढाल की तरह खड़ी हो गई है जो देश में भविष्य की उन्नति, विकास, समरसता को स्थापित करेगी।
पीसीसी सदस्य डॉ• प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी आज देश की उम्मीद है, देश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय, ग़रीबी और नफरत का जो माहौल बना है इन समस्याओं को कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रयास और जनता से मिल रहे जन समर्थन से आने वाले समय में इससे निजात मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्रा, डॉ• वी के सिंह, महेंद्र शुक्ला, वेदांत तिवारी, सुनीता पटेल, मौलाना वाहिद, प्रशांत सिंह, योगेश यादव, करुण पांडेय, संदीप त्रिपाठी, संजय इस्तियाक, चरण सिंह यादव, मुरली हरिजन, राम रतन तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, ज्योत तिवारी ‘गल्ली’, अभय किशोर, उत्सव भूषण पाल, दानिश महबूब, आशुतोष तिवारी, फतेह बहादुर सिंह, सलीम उल्ला, मो आफाक, इरशाद भूलियापुर, रियाज, अशोक सिंह, ओंकार पांडेय, बृजेश यादव, दिलशाद, हजारीलाल वर्मा, नरगिस बानो, राजेंद्र वर्मा, सुभाष तिवारी सहित सैकड़ो लोग इस पदयात्रा में शामिल हुए