
दिनांक 8 अप्रैल को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में एक आवश्यक-बैठक मैदागिन पार्टी कार्यालय में हुआ।
*बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी उ0प्र0 कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ सरकार श्री राजेश तिवारी जी रहे*
*बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने किया*
*बैठक में वर्तमान नगर निगम के पार्षदगणों का सम्मान हुआ*
*बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा की* वाराणसी में नगर निकाय का चुनाव कांग्रेस पार्टी मजबूती से लड़ेगी हमारा लक्ष्य है की अधिक से अधिक पार्षद की सीट व महापौर की सीट पार्टी जीते इसके लिए बूथ स्तर की तैयारी जारी है वरिष्टजनों का साथ युवाओं का हाथ इस चुनाव के महत्वपूर्ण साबित होगा।यह चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल है जिसे मजबूती से फतह करना हम सबका प्रथम लक्ष्य है।
*प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष ,पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने कहा की* नगर निकाय चुनाव में जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भाजपा के जुमला, बढ़े हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ वोट देकर भाजपा को हराएगी।भाजपा ने स्मार्ट सिटी के नाम पर काशी की आध्यात्म को नष्ट किया है जिसका खामियाजा भाजपा नगर निकाय चुनाव के भुगतेगी।निकाय चुनाव में जनता भाजपा से इन सबका हिसाब लेगी। भाजपा सरकार को महंगाई और जनता को हो रही परेशानियों का जवाब देना होगा।कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य लोकतंत्र विरोधी भाजपा को हराना है।सरसों का तेल, दूध, गैस, सिलेण्डर सब कुछ महंगा हो गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन के क्षेत्र में घोर अव्यवस्था है। महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग गरीब जनता पर पड़ रहा है।
*बैठक का संयोजन/संचालन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया*
— उक्त बैठक में – सर्वश्री राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी उ0प्र0 राजेश तिवारी,प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,प्रदेश मुख्य संगठक कांग्रेस सेवादल प्रमोद पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा,नेता पार्षद दल सीताराम केशरी,मकसूद खान,,देवेन्द्र सिंह,दुर्गा प्रसाद गुप्ता,कमलेश ओझा,प्रो.सतीश राय,विजय शंकर मेहता,फ़साहत हुसैन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता,अजय सिंह शिवजी,अरुण सोनी,पंकज चौबे,आशिष सिंह,अशोक सिंह,राजीव राम,श्री प्रकाश सिंह,मनोज दृवेदी,लोकेश सिंह,साजिद अंसारी,मनीष शर्मा,मयंक चौबे,रोहित दुबे,आशिष गुप्ता आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।