21 मार्च 2023 को बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण खेतों में तैयार किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुवा हैं,
उसी नुकसान की भरपाई के लिए व मुआवजे की मांग को लेकर जिला/महानगर के सयुक्त तत्वावधान में जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि ACM तृतीय को पत्रक सौपा गया,
पत्रक सौपने के उपरांत जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने सयुक्त रूप से बताया कि,
जनपद में बेमौसम हुई भीषण बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसल बुरी तरह खराब हो गयी हैं, किसानों का गेंहू,मटर, चना,सरसो,अरहर आदि पूरी तौर पर नष्ट हो गया हैं, ऐसी स्थिति में सरकार को तत्काल प्रभाव से किसानों को उनकी नुकसान हुई फसल का उचित मुवावजा देना चाहिए, इस अवसर पर राजेश्वर सिंह पटेल,राघवेन्द्र चौबे, अशोक सिंह,डॉ राजेश गुप्ता,श्रीप्रकाश सिंह,विनोद सिंह कल्लू,राजीव राम,संतोष मौर्य, राजेन्द्र गुप्ता,ऋषव पाण्डेय,लोकेश सिंह, संदीप पाल, सुरेंद्र सिंह,चक्रवर्ती पटेल,बृजेश जैसेल, किशन यादव,रामजी गुप्ता,नसीम अहमद,कृष्णा गौड़,मो तुराव विजय कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।