
बांदीकुई में महात्मा ज्योतिबा फूले सामाजिक एवं शैक्षिक विकास संस्थान बांदीकुई द्वारा माता सावित्री बाई फुले जी की 126 वी पुण्यतिथि मनाई गई। संस्थान के सचिव श्री गिर्राज प्रसाद सैनी एडवोकेट पार्षद ने बताया कि सर्वप्रथम माता सावित्री बाई फुले को पुष्पांजलि अर्पित की गई। बाबूलाल सैनी और गिर्राज सैनी सचिव ने माता सावित्री बाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शो को जीवन में अपनाने की बात कही। इस दौरान मिंटू राम सैनी अध्यक्ष, त्रिलोक सैनी ( पिंकी) कोषाध्यक्ष, रवि कुमार सैनी उपाध्यक्ष , नंदलाल गुरुजी कोषाध्यक्ष सैनी स्कूल प्रबंध समिति, संतोष कटारिया जिला मंत्री, राजेंद्र आभानेरी, लोकेश सैनी, अनिल सैनी, कमलेश सैनी, पवन सैनी, दिनेश सैनी ,मोनू सैनी, छुट्टन लाल आमली व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।।