
प्रतापगढ़- आज दिनांक 12/01/2025 को निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव व वायनाड की लोकप्रिय सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन अम्बेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया।
दीदी प्रियंका गांधी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शोषित,वंचित व गरीब महिलाओं को इस भीषड़ ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित किया गया उसके उपरान्त कार्यकर्ताओं ने केक काटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन धूम धाम से मनाया l
- इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि महासचिव प्रियंका गांधी जी साहस, स्नेह, करुणा एवं संघर्ष की पर्याय है l शोषितों,वंचितों, पीड़ितों व महिलाओं,की सशक्त आवाज है, उन्होंने हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई है l उनके जन्मदिवस पर दीर्घायु, आरोग्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं l
निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद व अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रियंका गांधी जी ने 2022 विधानसभा के चुनाव में 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देकर महिला सशक्तिकरण को चरितार्थ करने का कार्य किया l उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के रूप में संगठन में नई जान फूंकी व सड़क पर उतरकर सोनभद्र के उम्भा गांव में आदिवासी भाई व बहनों पर अत्याचार हो, अलीगढ़,मुरादाबाद या आजमगढ़ में एनआरसीसीएए आंदोलन में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो,या हाथरस में दलित बहन पर अत्याचार का मामला हो ,प्रियंका गांधी जी ने निडरता से उनके न्याय की लड़ाई लड़ी।
कंबल वितरण में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी, सलमान खान,अरबाज आलम, सुरेश मिश्रा, धर्मराज सिंह, रियाज सुलतान, शहजाद सलमानी, मोहम्मद वसीम,राधे श्याम दूबे, मोहम्मद साहिल, फतेह बहादुर सिंह,चरण सिंह यादव, अवध राज यादव,शिवाकांत चौधरी, मनोहर, मीरा देवी, रविंद्र सरोज, फरीद अहमद, राजेंद्र मौर्य, नफीस अहमद, मतीन अहमद, जलालुद्दीन, उषा देवी, रामकली, माधुरी देवी, कमला श्रीवास्तव, शीला देवी, कलावती, पिंकी, कैलाशी, संतोष देवी, गुड्डन,शर्वरी, सलमा, बुलबुल, पूनम, निशा, क्रांति देवी, निर्मला, खलदुलनिशा, रामधन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रही l