
आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय “इंदिरा भवन” पर भारत रत्न, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही उनके त्याग, बलिदान और आजादी के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में किए गए संघर्ष व देश की मजबूती हेतु दी गयी शहादत पर चर्चा की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ0 नीरज त्रिपाठी ने इंदिरा जी द्वारा किये गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का भूगोल बदलकर बांग्लादेश का निर्माण कर दुनिया में अपनी ताकत का अहसास कराया था। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिये हरित क्रांति कार्यक्रम चलाकर खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया था। उन्होंने अनेक कार्य किये जिससे देश आज एक मजबूत राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने मिशाल स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम का सफल संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ वी.के. सिंह, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी,सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, सेवादल उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष शुभम मिश्रा,जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामशिरोमणि वर्मा, राधेश्याम दूबे, अशोक सिंह, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला,नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव प्रवीण द्विवेदी, सदर ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद वसीम, अब्दुल रहमान, यश द्विवेदी, अमन ओझा, वैभव पाण्डेय,रामधन यादव, रवि प्रताप सिंह, अरबाज आलम आदि उपस्थित रहे l