
प्रतापगढ दिनांक 10 11 2023 को जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा दलित संवाद कार्यक्रम मोहनगंज के यादवपूर में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी रहे कार्यक्रम का आयोजन सेवादल उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी ने किया कार्यक्रम में दलित अधिकार मांग पत्र भरवाया गया l
प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कांग्रेस का शासन आने पर दलितों का अधिकार उनकी चौखट तक पहुंचाया जाएगा उन्होंने कहा दलितों का सम्मान कांग्रेस शासन में ही होता है जिला अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी ने कहा दलितों का खोया हुआ सम्मान कांग्रेस शासन में ही मिलेगा उन्होंने दलितों से कांग्रेस से जोड़ने की अपील की प्रदेश सचिव रणजीत सिंह सलूजा ने कहा दलित के मान एवं सम्मान की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ती है दलितों की हर समस्या का समाधान करने का काम कांग्रेस करेगी सेवा दल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने कहा दलित की पूरी समस्या का समाधान कांग्रेस द्वारा किया जाएगा दलित के मांगों को आंदोलन के जरिए पूरा करने का काम किया जाएगा कार्यक्रम में वेदांत तिवारी सेवा दल उपाध्यक्ष एयतराम ग्राम प्रधान श्यामकली सरोज, कांग्रेस सेवादल के सचिव अभय किशोर त्रिपाठी,पूर्व प्रधान राम अवध गौतम अश्वेत सरोज गीता देवी रामकली मनीषा देवी मिथुन सरोज कुंता देवी राम बहादुर अंजना कुमारी पुट्टी देवी सरिता सरोज कुसुम देवी उपस्थित रहे l