होली आई रे होली आई रे
खुशियों का संदेशा लाई रे
अब रंगों की ये छटा छाई रे
होली आई रे होली आई रे
अब चारो तरफ बरसे रंग रे
खुशियों की चली है पुरवाई रे
चहूँ ओर रंगों की हाथापाई रे
होली आई रे होली आई रे
सबने रंग दिए गाल गुलाबी रे
नशे में झूम रहे हो के शराबी रे
खा के गुजिया पी के ठंडाई रे
होली आई रे होली आई रे
शीत मौसम ने ली विदाई रे
ग्रीष्म ने ली अब अंगड़ाई रे
गाओ रे फाग होली आई रे
होली आई रे होली आई रे
झोंक दो होलिका में बुराई रे
अब न करो किसी से लड़ाई रे
शत्रुता भूल मित्रता अपनाई रे
होली आई रे होली आई रे