
दिनांक 30 अप्रैल को अस्सी निवासी युवा कांग्रेस नेता चंचल शर्मा को युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई नियुक्ति होने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया।
*जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप बताया की* – युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता चंचल शर्मा को प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी नेतृत्व द्वारा दी गई है।पूर्व में भी चंचल शर्मा युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है व पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है हर कार्यक्रम में हिस्सेदारी मजबूत भागीदारी करते है संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता है। नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसका हम कांग्रेसजन स्वागत करते है।
*नवनियुक्त प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा ने कहा की* हम सबसे पहले नेतृत्व का धन्यवाद देते है जिन्होंने हम जैसे कार्यकर्ता के ऊपर विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी हम तन मन धन से पार्टी के प्रति समर्पित व निष्ठा भाव से कार्य करेंगे व इस जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी जी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव-प्रभारी उ०प्र० मा० श्री अविनाश पाण्डेय जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गाँधी जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव प्रभारी भारतीय युवा काग्रेस श्री कृष्णा अल्लावरू जी, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री उदयभानु चिब जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्री विशाल सिंह जी व स्थानीय जिलाध्यक्ष श्री राजेश्वर पटेल जी व महानगर अध्यक्ष श्री राघवेंद चौबे जी के पार्टी आभार प्रकट करते है।पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा के मनोनयन पर :– प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ,प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह ,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चौबे ,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ,मयंक चौबे ,रंजीत तिवारी ,रोहित दुबे ,फसाहत हुसैन बाबू ,दिलीप चौबे ,परवेज खान ,अनुभव राय ,आशीष गुप्ता ,सिद्धार्थ केशरी ,आदर्श चौबे बाबू ,मित्तल सहनी ,अभिषेक चौरसिया आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।