
जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह आज श्याम धर स्मारक, कठौता गोपीगंज में गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राजेश तिवारी जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोऑर्डिनेटर सत्यवीर सिंह जी एवं दयाशंकर पांडेय जी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष श्री वसीम अंसारी ने की।
समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय सचिव श्री राजेश तिवारी जी ने अपने संबोधन में कहा,
> “भारतीय जनता पार्टी इस देश की जनता को धर्म, जाति और भाषा के नाम पर बांटने का कार्य कर रही है। उनका उद्देश्य संविधान की मूल आत्मा को नष्ट करना है। कांग्रेस पार्टी इस विभाजनकारी राजनीति का डटकर विरोध करती है और हर मंच पर संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि”आज देश को एकजुटता, समानता और भाईचारे की जरूरत है, जिसे केवल कांग्रेस ही मजबूत आधार प्रदान कर सकती है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करें और जनता को जागरूक करें।”
इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, नेता विपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके नेतृत्व में संगठन सशक्त रूप से आगे बढ़ रहा है।
कॉर्डिनेटर प्रभारी सत्यवीर सिंह जी व दया शंकर पांडेय जी ने कहा:
> “कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान पूरे जनपद में तेज गति से चल रहा है। हर ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि आगामी 15 अगस्त तक हर सक्रिय बूथ पर कांग्रेस की प्रभावी और मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित हो।”
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी व पूर्व अध्यक्ष डा राजेंद्र कुमार दूबे राजन जी ने कहा कि संगठन ही सर्वोपरि है, कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता पार्टी को आगामी चुनाव के तैयारियों के लिए शसक्त रूप से खड़े हैं। कांग्रेस पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भदोही के तीनों सीट पर जीत दर्ज कर जनता के लिए पूरी ताकत से काम करेगी।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सहित फ्रंटल संगठनों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस एवं सेवादल के कार्यकर्ताओं, नौजवानों और छात्रों की भारी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण वातावरण मिला और संगठन की जमीनी मजबूती का प्रमाण मिला।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित विनोद श्यामधर मिश्रा, दीनानाथ दुबे, राजेश्वर दुबे, सुरेश गौतम, मुशीर इकबाल, सुरेश मिश्रा, राकेश मौर्य,त्रिलोकी नाथ बिन्द, सिद्धार्थ मिश्रा,नाजिम अली,राजेश दुबे, संतोष बघेल,प्रभात मालवीय शुबूक्तगीन अंसारी, जजलाल राय, अवधेश पाठक,सुनीता पाठक,संजू मौर्य, सुरेश चौहान,शिवपूजन मिश्र, महेश मिश्रा, संतोष धोबी,धीरज मिश्र, राजेंद्र मौर्य, प्रेम बिहारी उपाध्यक्ष,काशी नाथ, राज बहादुर सिंह, मृत्युंजय सिंह टोनी,दुर्गेश मिश्रा, रमाशंकर बिंद, शमशीर अहमद, धर्म राज बिंद, रमेश दुबे स्वालेह अंसारी, दिलीप मिश्रा,स्वालेह अंसारी,राजेंद्र मौर्या, मनोज गौतम, राजेश पाल, संतोष पाल,राजाराम दूबे, मुन्ना तिवारी, श्लोक मिश्रा, शारदा सरोज सनाउल्लाह शाह,मीना देवी,सुनीता पाठक, चिंटू शुक्ला, विष्णुजी उपाध्याय, राजाराम दुबे,अवधेश पाठक, रामसजीवन गौतम, उपेंद्र कुमार, सरफराज अहमद, अनीश शेख, शक्ति मिश्रा,संजय जायसवाल,शबाना खातून,शाहिना तस्लीम, रूही पाठक, इज़हार अहमद, आज़ाद हुसैन,श्लोक मिश्रा, मुन्ना तिवारी, राम बाबू गुप्ता, राजदेव बिंद,शीला देवी, रमेश बिंद,खिलाड़ी बिंद, आकाश बिंद, रमेश बिंद, रामबाबू गुप्ता, मुनेंद्र बिंद, चंद्रजीत बिंद विमलेश बिंद, बबलू पाल, सीता देवी,गंगा देवी, गुरुजी, लक्ष्मी नारायण, बलिराम,उषा देवी,मदन बिंद, सुशीला देवी, सुनीता देवी, आरती देवी, संगीता, सरस्वती,
इत्यादि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।