
सैदपुर। क्षेत्र के भितरी निवासी व छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव के दादा शिवपूजन सिंह यादव का बीमारी के चलते निधन हो गया। वो कृषि विभाग में एडीओ पद से सेवानिवृत्त थे और 87 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र अरविंद यादव ने दी। इस मौके पर डॉ. कमलेश यादव, योगेंद्र नाथ यादव, देवेंद्र यादव, महेंद्र यादव, अशोक यादव, संजय सिंह यादव, विजय प्रकाश, रामप्रकाश, उपेंद्र यादव आदि रहे