उत्तर प्रदेश
कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी ने सरकार से मृतकों के लिए किया आर्थिक मदद की मांग
![](http://aawamkhabar.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240516-WA0001-780x470.jpg)
भदोही- सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भदोही कोतवाली देहात के देवेंद्र प्रताप सिंह के घर बुधवार को संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ जुटी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.नीरज त्रिपाठी ने एसओ कोतवाली देहात विनीत उपाध्याय से कहा कि अग्निशमन विभाग के वाहन से हादसा हुआ है,इसमें मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग पुलिस को करना चाहिए। उन्होंने डॉ.नीरज त्रिपाठी की बात एसपी सतपाल अंतिल से कराई l एसपी ने डीएम से बात कर क्रिटिकल गैप के तहत आर्थिक सहयोग का भरोसा दिया।