राष्ट्रीय

नई दिल्ली में युवा महिला संसद 2024 सह महिला शक्ति सम्मान् समारोह् का भव्य् आयोजन् संपन्न

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारत की राजधानी नई दिल्ली में युवा संसद सम्मेलन 2024 के तहत राष्ट्रीय/महिला शक्ति सम्मान -2024 सह युवा महिला संसद 2024 नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में दिनांँक 8 मार्च को संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पी.आई.यू. ट्रस्ट के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश सिंह शौर्य “प्रियदर्शी” (कवि व पुलिस अधिकारी), विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो गरिमाभाटी व प्रो चौधरी व विशेष अतिथि के रूप में आबिद राहतगढ़ी इत्यादि थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राम रतन श्रीवास “राधे राधे” (इस मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/समन्वयक/ कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बिलासपुर छत्तीसगढ़) रहें। कार्यक्रम प्रारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं गीता शर्मा के मांँ शारदे की वंदना से हुआ।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉक्टर “प्रियदर्शी” ने कहा की वर्तमान की स्थिति में स्त्री की दशा और् दिशा के बारे मे बताया व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त मातृ शक्ति को आजादी का अमृत महोत्सव को साकार करने के लक्ष्य को लेते उद्बोधन में कहा नारियों का सम्मान सदैव होता आया है यही कारण है की धर्म ग्रंथों में भी नारी शक्ति को नमन किया जाता है।

हमारे संवाददाता को प्रियदर्शी ने बताया कि देश भर के विभिन्न हिस्सों से काव्य पाठ प्रबुद्ध साहित्यकारों एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति में हुआ। जिसमें सभी अपनी सहभागिता प्रदान किए। यह कार्यक्रम आभासी पटल पर एवं प्रत्यक्ष रूप से आयोजित हुआ जिसमें कविता पाठ, ओपन माइक, गीत, संगीत, गजल , नृत्य, चित्रकारी , फैशन शो (भारतीय पोशाक), भाषण, मॉडलिंग (भारतीय) शिक्षा, साहित्य, खेल, पत्रकारिता, समाज सेवा, धर्म, कला एवं संस्कृति, शोध तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को महिला शक्ति पुरस्कार 2024 पुरस्कार/ सम्मान प्रदान किया गया। पी.आई.यू. ट्रस्ट, गिरिडीह के तत्वधान में कई साहित्य महोत्सव का आयोजन पूर्व में किया जा चुका है जिसमें से नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 2021 संसद क्लब नॉर्थ एवेन्यू नई दिल्ली, श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव अयोध्या, जमशेदपुर साहित्य महोत्सव टाटानगर, रांची साहित्य महोत्सव रांची, पार्श्वनाथ साहित्य महोत्सव गिरिडीह जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को बखूबी संचालित कर चुके हैं। इस महोत्सव के साथ भारतोदय लेखक संघ का भी अधिवेशन 2024 आयोजन पी.आई. यू. ट्रस्ट के तत्वधान में किया गया, जिसमें सभी प्रबुद्ध वर्ग , समाज विश्लेषक एवं भारतोदय लेखक संघ के पदाधिकारी और सदस्यगण की उपस्थिति रही। जिसमें मुख्य रुप से जनसंख्या नियंत्रण , स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत , पर्यावरण एवं नारियों के सम्मान पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम से युवा वर्ग में एक नई ऊर्जा उत्पन्न होती है।

इस कार्यक्रम में महिला शक्ति सम्मान् से भी महिलाओ को सम्मानित किया गया। गीता शर्मा,

शांति प्रकाश् जिज्ञासू, यशकीर्ति गंगवार, डॉ अनिता, शकुन्तला टेलर, पूजा चतुर्वेदी, पूनम सिंह इत्यादि शामिल रहे। इनमे से कार्यक्रम के अंत में “राधे राधे” ने सभी को इस महोत्सव में शामिल हुए इसके लिए आभार प्रकट किया साथ ही आने वाले और भी कार्यक्रम की जानकारी दी। गीता शर्मा के सञ्चालन में काफी बेहतर् तरीके से कार्यक्रम खुशनुमा माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button