
उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल पूर्वी जोन मुख्य संगठक सतीश बिंद के संतुष्टि पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डा• प्रमोद पांडेय ने चंदौली जिला कांग्रेस सेवादल की 22 सदस्यी कार्यकारिणी का अनुमोदन किया। जिसमे जिला मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष जलालुद्दिन अंसारी व बाबूलाल, जिला महासचिव राष्ट्र निर्माण हर्ष तिवारी,जिला महासचिव राष्ट्र सेवा राजकुमार गोंड,जिला महासचिव संगठन निर्माण प्रमोद मौर्य, जिला महासचिव नेतृत्व निर्माण मु• तालीम,जिला महासचिव प्रशासन गब्बर हाशमी,जिला महासचिव प्रशिक्षण अनवर सादात, जिला महासचिव चुनाव प्रबंधन बंसल कुमार राय,जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया केशरी,जिला ध्वज प्रभारी तेज प्रकाश मलिक,जिला मीडिया प्रभारी उदय सिंह चौहान एंव जिला सचिव श्याम नरायन गुप्ता, राजेश तिवारी,यदुवंश बिंद, जोगेंद्र चौहान, शमीम कासमी,पंचदेव पाठक, विकास चौबे, गुलाम गौस उर्फ नौशाद, फैशल खां को पदाधिकारी बनाया है।
पूर्व शहर अध्यक्ष व पीसीसी सदस्य रामजी गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा आप सभी को जो नई जिम्मेवारी मिली है यक़ीनन आपसभी इसको पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे और आने वाले समय में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ल ने बधाई देते हुए कहा कि सेवादल एक बहुत ही महत्वपूर्ण संगठन है आप सभी को मिले नई दायित्व हेतु शुभकामनाएं।