पश्चिम बंगाल के बर्दवान का रहने वाला युवक कैंसर से पीड़ित था। वह गुरुवार रात दुर्गापुर से मुंबई इलाज के लिए IndiGo Flight में जा रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह सीट से बेहोश होकर गिर गया।
फ्लाइट ने तुरंत रायपुर हवाईअड्डे में आपातकालीन लैंडिंग की। युवक को वहां से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्लड कैंसर से जूझते युवक की दर्दनाक मौत
एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के बर्दवान निवासी गौतम बाउड़ी बुधवार रात दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में सवार था। वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था और इलाज के लिए मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल जा रहा था।
फ्लाइट में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही रात में फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। वहां उसकी जांच की गई और फिर उसे माना स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।









