Bigg Boss-19 अब अपने दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है और आज वीकेंड का वॉर देखने को मिलेगा। इस दौरान सलमान खान स्टेज से कंटेस्टेंट्स के पूरे हफ्ते के खेल पर बात करेंगे। पिछले एपिसोड में तान्या मित्तल ने खूब सुर्खियां बटोरीं और अमाल मलिक के सामने रोईं। तान्या और अमाल के बीच के रिश्ते पर अब फैन्स की नजरें हैं। लोग कह रहे हैं कि तान्या का दिल अब अमाल के लिए धड़कने लगा है। इससे पहले भी नेहल और दूसरे घरवाले बता चुके हैं कि तान्या अक्सर अमाल के पास ही रहती हैं।
प्यार के चर्चे होने लगे
तान्या के इस रोतले अंदाज और अमाल के प्रति उनकी फीलिंग्स पर अब खूब चर्चे हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि तान्या अमाल को पसंद करने लगी हैं। हालांकि तान्या ने कभी इस बात को खुलकर स्वीकार नहीं किया। बीते एपिसोड में तान्या और अमाल के बीच बातचीत भी हुई जिसमें तान्या अपनी सफाई देती नजर आईं।
अब Weekend Ka Vaar पर दिखेगी धूम
आज वीकेंड के वॉर में धूम देखने को मिलेगी। सलमान खान स्टेज पर दिखाई देंगे और पूरे हफ्ते के गेम पर अपने विचार रखेंगे। प्रोमो में दिखाया गया है कि नेहल इस वीकेंड के वॉर में तान्या मित्तल का पर्दाफाश करती नजर आएंगी। नेहल ने तान्या को कई चेहरे वाली खिलाड़ी बताया और कहा कि तान्या जब से घर में आई हैं तब से अपनी बातें घुमा रही हैं और अब तक कई अलग-अलग चेहरे दिखा चुकी हैं। इस हफ्ते सलमान खान भी कंटेस्टेंट्स को क्लास लगाते नजर आएंगे।
तान्या मित्तल बिग बॉस-19 के पहले दिन से ही सुर्खियों में रही हैं। उनके बड़बोलेपन और शेखी दिखाने की आदत ने उन्हें विवादों में डाल दिया है। हाल ही के एपिसोड में उनकी बॉस वाली हरकतों पर भी खूब मजाक बनाया गया। इसी वजह से घर में नीलम के अलावा किसी और के साथ उनका पक्का बॉन्ड नहीं बन पाया और बाकी लोग उन्हें ज्यादा सीरियसली नहीं लेते।









