Bigg Boss 19: आवेज दरबार हुए शो से बाहर, फैंस और कंटेस्टेंट्स के लिए बड़ा झटका और एल्विश यादव का फूटा गुस्सा

Bigg Boss 19: आवेज दरबार हुए शो से बाहर, फैंस और कंटेस्टेंट्स के लिए बड़ा झटका और एल्विश यादव का फूटा गुस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bigg Boss 19  से तीसरा कंटेस्टेंट बाहर हो गया है। यह कंटेस्टेंट हैं आवेज दरबार। भले ही उनकी अच्छी फैन-फॉलोइंग थी, लेकिन कम वोट मिलने के कारण वह शो से एलिमिनेट हो गए।

पिछले चार हफ्तों से सलमान खान उन्हें समझा रहे थे कि उन्हें पर्सनल मुद्दों पर आवाज उठानी चाहिए। बीते हफ्ते कई मौके आए, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यहां तक कि शनिवार के वीकेंड का वार में गौहर खान भी उन्हें समझाने आई थीं।

Awez Darbar बिग बॉस से हुए बहार

बिग बॉस से आवेज दरबार बाहर हो गए। गौहर खान ने उन्हें मोटिवेट किया और अमाल मलिक की क्लास दी थी। लेकिन रविवार को सलमान खान ने एलिमिनेशन का ऐलान किया। आवेज के बाहर होने से अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, नेहल, प्रणित मोरे और गौरव खन्ना दुखी हो गए। उनके फैंस को भी यह खबर बड़ा झटका पहुंचा। एल्विश यादव ने भी अपने गुस्से और नाराजगी का इजहार किया।

Bigg Boss 19: आवेज दरबार हुए शो से बाहर, फैंस और कंटेस्टेंट्स के लिए बड़ा झटका और एल्विश यादव का फूटा गुस्सा

Awez के एविक्शन पर Elvish Yadav का रिएक्शन

आवेज के बाहर होने पर एल्विश यादव ने अपना गुस्सा जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो में कहा कि आवेज को बिग बॉस से बाहर करना गलत और अनफेयर है। गौहर खान उन्हें समझाने आई थीं कि कैसे खेल में खुद को दिखाएं, लेकिन उसी दिन उन्हें बाहर कर दिया गया। एल्विश ने कहा कि आवेज बहुत अच्छा खेल रहे थे और उन्हें आगे तक खेलना चाहिए था।

आवेज दरबार का बिग बॉस से बाहर होना लोगों के लिए काफी चौंकाने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें अशनूर कौर और प्रणित मोरे से भी कम वोट्स मिले, जबकि उनके फैंस की संख्या इन दोनों कंटेस्टेंट्स से कई गुना ज्यादा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad id='305']