उदास बादशाह का दिल छू लेने वाला पल! प्रेमानंद महाराज से मिले गहरे गुरु मंत्र ने पलट दी जिंदगी, लौट आई मुस्कान

उदास बादशाह का दिल छू लेने वाला पल! प्रेमानंद महाराज से मिले गहरे गुरु मंत्र ने पलट दी जिंदगी, लौट आई मुस्कान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रेमानंद महाराज के पास अक्सर फिल्मी सितारे दर्शन के लिए आते रहते हैं। वे अपने मन में उठ रहे सवाल लेकर उनसे मिलते हैं और गुरुजी से गहरी सलाह पाते हैं। हाल ही में मशहूर रैपर और गायक बादशाह उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे और उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में बादशाह शांत भाव से गुरुजी के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके भाई ने जीवन और रिश्तों को लेकर एक गहरा सवाल पूछा।

बादशाह ने किया प्रेमानंद महाराज से सवाल

बादशाह के भाई ने प्रेमानंद जी से कहा कि इस दुनिया में बहुत लोग सच सुनना चाहते हैं, लेकिन जब कोई सच बोलता है तो रिश्ते टूट जाते हैं और प्यार खत्म हो जाता है। फिर भी सच बोलने की इच्छा होनी चाहिए। लेकिन सच बोलते ही लोग पीछे हट जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो। इंसान टूट जाता है और न काम कर पाता है न कर्म कर पाता है।

गुरुजी ने इसका उत्तर देते हुए कहा कि सत्य की राह पर ही चलना चाहिए। लोग पीछे हट जाएं तो कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे असत्य की राह पर हैं। सत्य की राह पर चलने वाले के साथ भगवान होते हैं और जिसके साथ भगवान होते हैं, उसके लिए पूरी दुनिया साथ चलने को तैयार हो जाती है। इसलिए हमेशा सत्य पर ही टिके रहना चाहिए।

प्रेमानंद महाराज ने लौटाई बादशाह की मुस्कान

गुरुजी ने इस सवाल का जवाब बहुत गहराई से दिया और बादशाह उनके बगल में शांत भाव से यह सब सुनते रहे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बादशाह ने कुछ नहीं कहा। उनके चेहरे पर थोड़ी उदासी थी, लेकिन उन्होंने प्रेमानंद महाराज की पूरी बात ध्यान से सुनी और अंत में मुस्कुराए। उनके भाई भी गुरुजी की बात से संतुष्ट नजर आए।

बताया जा रहा है कि बादशाह से पहले एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे थे। जब उन्हें पता चला कि महाराज पिछले दस वर्षों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो राज कुंद्रा ने अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई। इस पर प्रेमानंद महाराज ने विनम्रता से कहा कि वे निडर हैं और उन्हें ईश्वर पर पूरा भरोसा है। जब भी भगवान का बुलावा आएगा, वे तैयार हैं।

प्रेमानंद महाराज आज के भारत में एक बेहद सम्मानित आध्यात्मिक गुरु के रूप में पहचाने जाते हैं। उनका जीवन राधा-कृष्ण की भक्ति, सच्चा प्रेम, अटूट विश्वास और ईश्वर के नाम के निरंतर स्मरण पर आधारित है। उनके प्रवचन लाखों लोग ऑनलाइन सुनते हैं, जिससे वे डिजिटल युग के एक प्रभावशाली आध्यात्मिक मार्गदर्शक बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad id='305']