दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ रहे भाजपा के दो बार के बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर वाराणसी कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर राघवेन्द्र चौबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा
“प्रियंका गांधी जी को लेकर जो कहा हैं इसी का प्रशिक्षण उन्हें संघ व बीजेपी की कार्यशाला में दिया जाता हैंहमारी नेता, आदरणीया श्रीमती प्रियंका गांधी जी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी का दिया हुआ बयान उनकी घटिया सोच और विक्षिप्त मानसिकता का प्रमाण है। यह भाजपा और आरएसएस की उसी विचारधारा का उदाहरण है, जो महिलाओं का सम्मान करना ही नहीं जानती।
प्रियंका गांधी जी न सिर्फ इस देश के संसद की सम्मानित सदस्य है, बल्कि उस परिवार की बेटी हैं जिसने इस देश के लिए बलिदान दिए हैं, जान दी है, त्याग किए हैं। प्रियंका गांधी वो आवाज हैं जिसने हमेशा नारी सम्मान के लिए संघर्ष किया है
प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा की महिला विंग, जो नारी सम्मान की बातें करते नहीं थकते, इस बयान पर मौन क्यों हैं?इस अक्षम्य अपराध के लिए रमेश बिधूड़ी को तत्काल माफी मांगनी चाहिए! ”