![](https://aawamkhabar.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240110-WA0106.jpg)
आज दिनांक 10 जनवरी को बीएचयू आईआईटी की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के तीनों आरोपी भाजपाई इसी मुद्दे पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला/महानगर कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा महामहिम राज्यपाल महादोय को सम्बोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर सम्बंधित अधिकारी को सौंपा गया।
*प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया*
— *जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा की* — विगत दिनों बीएचयू में IIT की एक छात्रा के साथ कैंपस के अंदर गैंगरेप की घटना हुई। जिसमें दरिंदगी करने वाले भाजपा के नेता आरोपियों ने घटना की वीडियो भी बनाई, जिससे की छात्रा को ब्लैकमेल किया जा सके। पकड़े गए आरोपी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी निकले। जिनमें मुख्य आरोपी कुणाल पांडे संयोजक बीजेपी आईटी सेल बनारस, सक्षम पटेल सह संयोजक बीजेपी आईटी सेल बनारस और तीसरा आरोपी आनंद उर्फ अभिषेक चौहान कार्यसमिति सदस्य बीजेपी आईटी सेल के बतौर पहचान हुई हैं।ये तीनो आरोपी पहले भी छेड़खानी जैसे कुकर्त्यों में संलिप्त पाए गए हैं। दो माह तक सत्ता संरक्षण के दबाव और इनकी राजनीतिक हनक के कारण पुलिस ने कार्रवाई में रुचि नहीं दिखाई, जिससे इनका मनोबल बढ़ा और इतनी बड़ी दरिंदगी की घटना हुई। इस घटना से पूरे उत्तर प्रदेश की बेटियों में आक्रोश है। लड़कियां घरों से निकलने में डर रही हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कैंपस में हुई घटना से सभी विश्वविद्यालयों में भी डर और भय का माहौल है।हम मांग करते है की पीड़ित छात्रा को सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित हो और घटना से संबंधित सत्ता संरक्षित लोगों पर कार्यवाई सुनिश्चित हो।यूपी में महिलाओं की सुरक्षा को सुरक्षित किया जाये।इस प्रकरण में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने जब कहा इस प्रकरण के दोषी भाजपाई है ऐसे में उनके ऊपर मुकदमा हुआ परन्तु अब दोषी भाजपाई निकले ऐसे में तत्काल प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के ऊपर से मुकदमा वापस लिया जाए। प्रधानमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी,उपमुख्यमंत्री,स्मृति ईरानी सहित बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम मंत्री और संगठन के बड़े नेताओं के साथ घनिष्ठता के साथ – साथ कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक के अत्यंत करीबी इन कुकर्मी आरोपियों की तस्वीरों से साफ नजर आ रहा है कि इनके घनिष्ठ संबंध हैं। जिसकी नैतिक जिम्मेदारी सरकार की बनती है कि वह पीड़िता को न्याय दे।आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। संरक्षण देने वाले बीजेपी नेताओं को भी आरोपी बनाकर चार्टशीट दाखिल की जाय। बीएचयू में कैंपस के अंदर हुई घटना के बाद कैंपस में सुरक्षा बढ़ाई जाए।प्रदेश की एक-एक नारी देख रही है की भाजपा नारी-सम्मान के साथ कैसा मनमाना खिलवाड़ कर रही है और महिला अत्याचार, उत्पीड़न और बलात्कार के आरोपियों को बचा रही है। आगामी चुनाव में महिलाएँ भाजपा को एक भी वोट नहीं देंगी। महिलाएँ ही भाजपा की हार का कारण बनेंगी।भाजपा का सच जनता के सामने है। जनता आगामी चुनाव में भाजपा को हराकर अपना फ़ैसला भी देगी और महिलाओं के साथ इंसाफ़ करेगी।
*राज्यपाल महोदय को सम्बोधित ज्ञापन में मांगे निम्न है*
*1* – पीड़ित छात्रा को सुरक्षा प्रदान की जाए।
*2* – उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
*3* – उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी ने इस प्रकरण में भाजपा से सम्बंधित लोगो के शामिल होने की बात कही थी जिसपर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया।सच्चाई अब जनमानस के सामने है इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी पर तत्काल मुकदमा वापिस हो।
*4* – बहनों – बेटियों के भावनाओ का ख्याल रखते हुए ” बेटी – बचाओ ,बेटी – पढ़ाओ ” का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी देश के बहनों बेटियों माताओ से माफी मांगे।
उक्त प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री :- जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,दुर्गाप्रसाद गुप्ता,अशोक सिंह,ओमप्रकाश ओझा,फ़साहत हुसेन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता,राजीव राम,जितेन्द्र सेठ,दिलीप चौबे, विनोद सिंह,संतोष मौर्य, आराधना यादव,पूनम विश्वकर्मा,अब्दुल हमीद डोडे,शैलेन्द्र सिंह,हसन मेहदी कब्बन,प्रमोद वर्मा,लोकेश सिंह,आशिष सिंह विक्की,ब्रह्मदत्त त्रिपाठी,रोहित दुबे, विश्वनाथ कुँवर,परवेज खां,कुँवर यादव,पारस नाथ यादव,हाजी मो इस्लाम, गुरुप्रसाद यादव,राकेश सिंह रिशु,अजय पाल, रामसृगर पटेल,मनीष सिंह,चक्रवर्ती पटेल,विनीत चौबे,बृजेश गौड़,रतनलाल,समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।