यह बीजेपी सरकार की साजिश और षड्यंत्र का ही नतीजा है। सच को पराजित नहीं किया जा सकता। थोड़ी देर के लिए रोका जा सकता है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से सिर्फ कांग्रेस की क्षति नहीं हुई बल्कि लोकतंत्र की क्षति हुई है। लोकतंत्र में ईमानदारी से उठ रही एक मजबूत आवाज को बीजेपी ने दबाने का काम किया है। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली। लोगों ने उसे पसंद किया और जनसमर्थन भी मिला लेकिन बीजेपी सरकार उस आवाज को खामोश करना चाहती है।
इस मामले में अधिकतम सजा 2 साल की दिलाई गई ताकि सदस्यता समाप्त हो जाए। राहुल गांधी ने जनता के बीच जो सच का संघर्ष शुरू किया है, कांग्रेस उस पर आगे भी चलती रहेगी। बीजेपी चाहे जितना जोर लगा ले लेकिन अडानी की सच्चाई सामने आएगी। अडानी को मदद करने वाले मददगारों का भी चेहरा बेनकाब होगा और वह चेहरे सत्तारुढ़ दल से जुड़े हैं।
इसे रोकने के लिए बीजेपी हर दिन लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि सत्तापक्ष सदन न चलने दे लेकिन 13 मार्च से लगातार सत्तापक्ष ऐसा ही कर रहा है, इसलिए अडानी की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी। अडानी के मददगारों के चेहरे से नकाब उतरेगा। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी ने भारतीय लोकतंत्र में गलत परंपरा की नींव डाली है। इस तरह से कोई भी राजनीतिक दल अपने विरोधी को गलत तथ्यों के आधार पर फंसाएगा। सामान्यतः मानहानि के केसों में फाइन लगाया जाता है। यहां पर राहुल गांधी की पहली गलती पर उन्हें अधिकतम सजा दी गई है।