Bigg Boss 37वें एपिसोड में कुनिका और फरहाना का दर्द छलका, नेहल-तान्या का झगड़ा भी बना चर्चा का विषय

Bigg Boss 37वें एपिसोड में कुनिका और फरहाना का दर्द छलका, नेहल-तान्या का झगड़ा भी बना चर्चा का विषय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘Bigg Boss’ का घर हमेशा ड्रामा से भरा रहता है। जहां दो लोग एक-दूसरे को जमकर लड़ते हैं, वहीं थोड़ी देर बाद वही लोग एक-दूसरे का सहारा भी बन जाते हैं। हाल ही में कुनिका और फरहाना के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था, लेकिन लेटेस्ट एपिसोड में दोनों एक-दूसरे का दर्द समझती और बांटती नजर आईं।

बीते एपिसोड में घर में नॉमिनेशन टास्क भी हुआ। हर बार घर वाले नीलम गिरी को बचाने की कोशिश करते रहते हैं, लेकिन इस बार लोग नीलम को निशाने पर ले गए और वह नोमिनेट हो गईं। फरहाना ने सीधे अशनूर को नोमिनेट कर दिया। वहीं, कुनिका और शहबाज के बीच जो पंगा हुआ, वह देखकर घर वाले हैरान रह गए।

Tanya Mittal ने दिखाया Nehal Chudasama को आईना

नेहल चुडासामा जब से सीक्रेट रूम से बाहर आई हैं, उन्होंने घर के हर सदस्य को तान्या मित्तल से दूर रहने की हिदायत दी है। बीते 37वें एपिसोड में भी नेहल ने तान्या को ही नोमिनेट किया। इसके बाद दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। नेहल ने तान्या से कहा कि मुझे किसी ने थाली में सफलता परोसी नहीं। मैं एक फूल वाले की बेटी हूं और अपने दम पर यहां तक पहुंची हूं। मैंने मेहनत और संघर्ष किया है। जो तुम नहीं पा सकी, वह सब कुछ मैंने हासिल किया है। वहीं तान्या ने भी अपना गुस्सा व्यक्त किया और नेहल को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि तुमने देखा कि मैं यहां तक कैसे आई हूं। मेरे संघर्ष और मेहनत के बारे में तुम क्या जानती हो। मैं तुम्हारे स्तर पर आकर गिर नहीं सकती। इस तरह तान्या ने नेहल को बिना किसी अपशब्द के बड़े प्यार से आईना दिखाया।

Farhana और Kunika का छलका दर्द

फरहाना भट्ट और कुनिका जहां आम तौर पर एक-दूसरे को पसंद नहीं करतीं, वहीं हाल ही के एपिसोड में दोनों ने अपने अतीत और दर्द के बारे में खुलकर बातें की। फरहाना ने बताया कि उनकी नानी नहीं चाहती थी कि परिवार के कोई सदस्य फिल्मों में जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर था और उन्होंने अपने पिता को केवल तस्वीरों में ही देखा। फरहाना अपने ननियाल में पली-बढ़ी हैं। वहीं कुनिका ने साझा किया कि उनकी शादी केवल 20 साल में ही टूट गई। उन्होंने 9 साल तक अपने बेटे की कस्टडी के लिए मुंबई से दिल्ली तक केस लड़ा। बेटे ने कई बार कहा कि कोई तो हार मान ले, लेकिन कुनिका ने कभी हार नहीं मानी।

कुनिका ने बाथरूम एरिया के बाहर शहबाज से कहा कि वह अपने कपड़े बाथरूम के अंदर बदलें। उनका कहना था कि महिलाओं को सबके सामने अंडरवियर नहीं बदलना चाहिए। शहबाज ने पूछा कि इसमें गलत क्या है, क्योंकि सभी यही करते हैं। कुनिका ने कहा कि उन्होंने किसी और को ऐसा करते नहीं देखा और अगर देखतीं तो उन्हें भी मना करतीं। शहबाज ने पलटवार करते हुए कहा कि जब आप वैक्सिंग कर रही थीं तो वह गलत नहीं था क्या। मुझे यह ऑफेंसिव लगा क्योंकि आप वैक्सिंग कर रही थीं, मैं केवल अंडरवियर दिखा रहा था। इस झगड़े ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं, ‘बिग बॉस’ के घर से आवेज दरबार बाहर हो गए क्योंकि उन्हें सबसे कम वोट मिले। उनके जाने के बाद घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी रह गए हैं। इनमें से अब अशनूर कौर, नीलम गिरी, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, प्रणित मोरे, जीशान कादरी और नेहल चुडासामा नॉमिनेट हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

[the_ad id='305']